दशहरा 2020
Date - Sunday 25 October
हिंदुओ के प्रमुख त्योहार में से एक त्योहार है| यह त्योहार भगवान श्री राम के कहानी के बारे में बताता है कि जिन्होंने लंका में 9 दिन तक चले युद्ध के पश्चात् अहंकारी रावण को मार गिराया था| साथ ही सीता मां को उसके कैद से मुक्त कराया था| और इसी दिन माता दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था| इसलिए भी इसे विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है और माता दुर्गा की पूजा की जाती है| भगवान राम की रावण पर और माता दुर्गा की महिषासुर पर जीत के इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप देश भर में मनाया जाता है| और इसे देश भर में सभी अलग - अलग अंदाज़ से मनाते हैं|
दशहरा पर्व तिथि एवम् मुहूर्त 2020
दशहरा पर्व में मेले का आयोजन :- इस दिन सभी जगह मेले का भी आयोजन किया जाता है| जिसमें सभी बहुत आनंद से इसका मजा लेते हैं | सभी एक साथ मिलकर मेले देखने के लिए जाते हैं| मेले में अनेक रंगों के खिलौने और साथ ही साथ भिन्न - भिन्न प्रकार के मिठाई भी देखने को मिलता है| कहीं जगह इसी दिन राम लीला का भी आयोजन किया जाता है| वहीं कई जगह रंग बिरंगे कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है जिसमें नाच - गाने होते हैं सभी बहुत एन्जॉय करते हैं इस से और आकर्षक देखने को लगता है सभी अपने मस्ती में रहते हैं नए नए कपड़े भी पहनते हैं| और मेले घूम के आनंद लेते हैं|
रावण का वध :- इस दिन रावण का पुतला बना का फुका जाता है, इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था 9 दिन चले युद्ध के बाद आखिरकार अहांकरी रावण का वध भगवान श्री राम ने किया|
1 टिप्पणियाँ
Nice content
जवाब देंहटाएं