1. गंगा नदी :- गंगा नदी भारत की सबसे महत्वपूर्ण एवं पवित्र नदियों में से एक है जिसे मां तथा देवी के रूप में पूजा जाता है , इस नदी के तट पर कई धार्मिक स्थल है |
2 . यमुना नदी :- यमुना नदी , गंगा नदी के सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है और इलाहाबाद में गंगा तथा सरस्वती नदी से मिल जाती है |
3. सरस्वती नदी :- सरस्वती नदी भी काफी प्राचीन नदी है जिसका विवरण वेदों में भी है ये भारत की तीसरी पवित्र नदी है |
4 . नर्मदा नदी :- नर्मदा नदी जिसका स्त्रोत नर्मदा कुंड से हुआ है | नर्मदा नदी , गोदावरी नदी और कृष्ण नदी के बाा पूर्ण रूप से भारत के तीसरी सबसे लंबी नदी है |
5 . गोदावरी नदी :- गोदावारी नदी को दक्षिण गंगा भी कहा जाता है , ये महाराष्ट्र के नासिक से निकलती है और आंध्र प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है |
6 . कावेरी नदी :- इस नदी के किनारे बसा है तिरुचिरापल्ली शहर को की हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है|
7 . कृष्णा नदी :- नदी महाबलेश्वर पर्वत से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है | इस नदी को हिंदुओ द्वारा पवित्र माना जाता है | और कहा जाता है कि इस नदी में स्नान करके लोगो के सभी पापों का अंत होता है |
8 . ब्रह्मपुत्र नदी :- ब्रह्मपुत्र नदी भारत की एक मात्र नदी है जो कि पुल्लिंग है , ये नदी बहुत लंबी नदी है |
9 . महानदी :- यह छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा राज्यो से होकर विशाल रूप धारण कर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है|
10 . अलकनंदा :- अलकनंदा नदी पवित्र गंगा के दो मुख्यधाराओं में से एक है और इसकी अधिक लंबाई के कारण स्त्रोत धारा माना जाता है|
11 . भागीरथी नदी :- भागीरथी नदी , देवप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलकर पवित्र गंगा नदी का निर्माण करती है|
0 टिप्पणियाँ